24 Apr 2024, 05:45:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मेक इन इंडिया में 41 हजार 637 करोड़ रुपए का निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2016 11:59AM | Updated Date: Dec 11 2016 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ में अभी तक 1365 समझौते के जरिए तीन लाख 18 हजार 2 सौ आठ करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव किया गया है जिसमें से 294 परियोजनाओं में 41 हजार 6 सौ 37 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार
 
एक अप्रैल 2016 से 31 अक्टूबर 2016 तक सरकार को मेक इन इन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 1365 परियोजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए है जिनमें तीन लाख 18 हजार 208 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इनमें से 294 प्रस्तावों को क्रियान्वित किया जा चुका है और इनमें 41 हजार 437 करोड़ रुपयों का निवेश हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »