20 Apr 2024, 18:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी! अब 2G-3G स्मार्टफोन पर भी उठाए जिओ सिम का मजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2016 12:18PM | Updated Date: Dec 8 2016 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिजिटल कंपनी रिलायंस जिओ सिर्फ 4जी स्मार्टफोन पर ही काम करता है। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन 3जी या 2जी सपोर्ट करता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल रिलायंस जिओ ने घोषणा की है कि अब 2जी और 3जी फोन वाले भी इस सर्विस का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके लिए रिलायंस ने 4जी डिवाइस जिओफाई बाजार में उतारा है। जिओफाई एक 4जी पोर्टेबल डिवाइस है। ये डिवाइस 2899 रुपए में खरीदी जा सकती है।

हम आपको बताते हैं कि आखिर जिओफाई है क्या। दरअसल जिओफाई एक 4जी पोर्टेबल डिवाइस है। इसके जरिए वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, डाटा और जिओ एप्स इस्तेमाल की जा सकती हैं। जिओफाई 4जी पोर्टेबल वायस और डाटा डिवाइस है, जो कि हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है। जिओफाई डिवाइस के जरिए 90 दिनों तक यूजर्स फ्री डाटा, वॉयस कॉल और एसएमएस जैसी सेवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।
 
इसका उपयोग करने के लिए इसके लिए यूजर को जिओफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होगा। इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जिओ 4जी वॉयस एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है। जिसे जिओ नेटवर्क से कनेक्ट करना है। इस डिवाइस के जरिए जिओ यूजर्स इंटरनेट, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और एसएमएस जैसी सेवाओं का लुत्फ उठा सकता है। इसके लिए यह बिल्कुल जरुरी नहीं है कि आपके पास 4जी डिवाइस हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »