25 Apr 2024, 01:00:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अनियमितता के आरोप में 27 बैंक अधिकारी निलंबित, 6 का तबादला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 8:10PM | Updated Date: Dec 2 2016 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के मद्देनजर बैंकों में नोट बदलने में अनियमितता के आरोप में सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों के 27 अधिकारियों को निलंबित कर दिया और छह का तबादला कर दिया गया है।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि नोटबंदी के मद्देनजर बैंकों ने लेनदेन के लिए असाधारण काम किए हैं। हालांकि, इस बीच कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ बैंककर्मी अवैध लेनदेन में शामिल पाए गए हैं।

उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और कई सरकारी बैंकों के 27 अधिकारियों को निलंबित किया गया है तथा छह का तबादला कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इन सभी अधिकारियों पर रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप था।

मंत्रालय ने कहा कि सही लेनदने के लिए हरसंभव उपाय किए गए हैं और अवैध लेनदेन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इन गतिविधियों में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »