25 Apr 2024, 17:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

18 नवंबर तक बैंकों में 5,11,565 करोड़ रूपए जमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2016 6:30PM | Updated Date: Nov 21 2016 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। 500 और 1000 रूपए के नोटों पर गत आठ नवंबर की मध्यरात्रि से लगे प्रतिबंध के बाद 10 नवंबर से 18 नवंबर के बीच भारतीय रिजर्व बैंक( आरबीआई),वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और शहरी सहकारी बैंकों में अब तक 5,11,565 करोड़ रूपए जमा किए गए तथा 33,006 करोड़ रूपए बदले गए।

सरकार की इस घोषणा के बाद आरबीआई ने 500 और 1000 रूपए नोटों को बदलने तथा जमा कराने के लिए बैंकों को अलग काउंटर बनाने का निर्देश जारी किया था। बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10 नवंबर से 18 नवंबर के बीच कुल 6,47, 887 करोड़ रूपए का लेन-देन हुआ।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »