19 Apr 2024, 12:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Air India फ्लाइट में पैसेंजर के खाने में निकला मरा कॉकरोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 2:19PM | Updated Date: Nov 18 2016 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हैदराबाद से शिकागो जा रही एक फ्लाइट पैसेंजर ने शिकायत की है कि उन्हें जो खाना परोसा गया था उसमें कॉकरोच से निकला। पैसेंजर राहुल रघुवंशी ने एयर इंडिया से अपनी शिकायत ट्विटर पर एक तस्वीर के शेयर कर दर्ज कराई थी, इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की आलोचना भी होने लगी।

शिकागो जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में सफर कर रहे एक यात्री को खाने में काकरोच मिला जिसके बाद एविएशन कंपनी ने खाना सप्लाई करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि इससे पहले जेट एयरवेज के खाने में कॉकरोच निकलने की शिकायत सामने आई थी। मुंबई से राजकोट जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू7129 में सवार एक यात्री ने शिकायत की थी।

शिकायत में उन्होंने बताया था कि रास्ते में विमानन कंपनी ने उन्हें खाना दिया, लेकिन वह तब भौंचक रह गए, जब उन्होंने खाने में मरा हुआ कॉकरोच देखा। उन्होंने इसकी शिकायत केबिन क्रू से की जिसने माफी मांगी और दूसरा खाना देने को कहा। उन्हें सुबह से ही पेट में दर्द की शिकायत थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »