29 Mar 2024, 13:00:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

NAL बना रहा है 90 सीटर विमान, छह साल में होगा तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2016 3:51PM | Updated Date: Nov 16 2016 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सत्तर से नब्बे सीटों वाला देश का पहला स्वदेशी विमान अगले छह साल में तैयार हो जाएगा। इसे नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्री (एनएएल) द्वारा तैयार किया जा रहा है तथा फिलहाल क्षेत्रीय परिवहन विमान (आरटीए) नाम दिया गया है। एनएएल के निदेशक जितेंद्र जाधव ने यूनीवार्ता को बताया कि तीन साल पहले ही आरटीए का डिजाइन तैयार कर लिया गया था तथा फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी गई थी। परियोजना के लिए छह हजार करोड़ रूपए की माँग की गई थी। लेकिन, सरकार ने इसे बड़ी रकम बताकर देने से इन्कार कर दिया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »