20 Apr 2024, 11:38:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नोटबंदी कर सरकार ने लगाया अघोषित अपातकाल: आनंद शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2016 1:50PM | Updated Date: Nov 16 2016 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पांच सौ और एक हजार के नोटों को प्रचलन से हटाए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने कहा कि इससे अघोषित अपातस्थिति एवं आर्थिक अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है और पूरी दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक संदेश गया है।

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नोटबंदी के मामले पर विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआज करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक घोषणा से पूरी दुनिया में यह संदेश गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था कालाबाजारी और कालेधन पर टिकी हुई है। इसके साथ ही इससे देश के सभी नागरिक भी कलंकित हुए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »