16 Apr 2024, 10:44:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल 1.46 और डीजल 1.53 रुपए लीटर सस्ता, नई दरें आज से लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2016 10:14PM | Updated Date: Nov 15 2016 10:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी की कमी स जूझ रहे देश के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल 1.46 और डीजल 1.53 रुपए सस्ता हुआ है। नई दरें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी।

500 और 1000 के नोट बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने 24 नवंबर तक कुछ जगहों पर ये नोट चलाने की इजाजत दी है, जिनमें पेट्रोल पंप शामिल हैं।

उत्पादन शुल्क समेत राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.69 और डीजल 1.70 रुपए सस्ता हो गया है। अब यहां पेट्रोल 67.62 रुपए की जगह 65.93 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इससे पहले लगातार पांच बार महंगा हुआ था पेट्रोल-डीजल की कीमते।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते पेट्रोल-डीलज के दामों में कमी आई है। इससे पहले 1 सितंबर से 6 नवंबर के बीच छह बार में पेट्रोल की कीमत में 7.53 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में 6 नवंबर को वैट समेत इसके दाम 1.17 रुपए बढ़ाए गए थे। डीजल के दाम 5 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच तीन बार में 3.90 रुपए बढ़े थे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »