19 Apr 2024, 16:58:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी : अगले 3 दिन और खर्च कर सकेंगे 500 और 1000 के नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2016 10:49AM | Updated Date: Nov 12 2016 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोट बैन के फैसले के बाद लोगों में मची अफरा-तफरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है। शुक्रवार शाम को केंद्र सरकार ने फैसला किया कि 500-1000 के नोट तीन दिन और चलेंगे।
 
अब आप पेट्रोल पंप, अस्पताल, ट्रेन और एयर टिकट की बुकिंग के साथ-साथ बस टिकट की बुकिंग भी पुराने नोट से कर सकते हैं। ये फैसला आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत की तरह है। पहले 500 और 1,000 के नोट बंद होने के बाद लोगों को ये सुविधा 11 नवंबर तक के लिए दी गई थी।
 
सरकार ने शुक्रवार को ही नेशनल हाईवे पर आवाजाही सुगम तरीके से चलाने के लिए टोल टैक्स फ्री की सीमा 14 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने इसके लिए भी नया दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत कोर्ट फीस के भुगतान को भी इसमें शामिल किया है।
 
14 नवंबर तक हॉस्पिटल में इलाज के लिए 500 और 1,000 के नोट स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ रेलवे टिकट बुकिंग के लिए भी पुराने नोटों का इस्तेमाल होगा। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बिक्री के लिए भी पुराने नोट मान्य होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »