29 Mar 2024, 11:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बैंक आॅफ इंडिया को 126.84 करोड़ रुपए का मुनाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2016 2:50PM | Updated Date: Nov 10 2016 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आॅफ इंडिया को चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान 126.84 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 1,126.24 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
       
बैंक ने आज यहाँ निदेशक मंडल की बैठक के बाद बताया कि इस दौरान उसकी कुल आमदनी 1.34 प्रतिशत बढ़ी है। यह पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 11,317.97 करोड़ रुपए से बढ़कर 11,469.11 करोड़ रुपए पर पहुँच गई।

इस दौरान बैंक पर गैर-निष्पादित परिसंपत्ति को बोझ बढ़ा है। उसका सकल एनपीए 7.55 प्रतिशत से बढ़कर 13.45 प्रतिशत पर तथा शुद्ध एनपीए 4.31 प्रतिशत बढ़कर 7.56 प्रतिशत पर पहुँच गया है। इस कारण बैंक को आलोच्य तिमाही में 2,189.63 करोड़ रुपए का प्रावधान करना पड़ा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह प्रावधान 1.030.15 करोड़ रुपए रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »