20 Apr 2024, 05:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने की कीमत में उछाल, 4 हजार रुपए प्रति तोला महंगा हुआ सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 2:27PM | Updated Date: Nov 9 2016 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कालेधन पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद कर दिए हैं। इसके बाद सोने के दाम में उछाल आया है। आधी रात से सोने की कीमत में भी भारी उछाल आया है। सोने का भाव प्रति तोला 4000 रुपया बढ़ गया है। मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 4000 रुपए का इजाफा हुआ है।

मजबूत वैश्विक रख के बीच सोने का वायदा भाव आज 1,025 रुपए की छलांग के साथ 30,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर को पार कर गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर डिलीवरी का अनुबंध 1,025 रुपए या 3.43 प्रतिशत के लाभ से 30,905 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 1,560 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोने का फरवरी अनुबंध 894 रुपए या तीन प्रतिशत चढ़कर 30,703 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 133 लॉट का कारोबार हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के आगे रहने की खबरों के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़कर 1,323 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे यहां भी सोने में मजबूती आई।

 
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »