29 Mar 2024, 20:02:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने के डर से सोना, चांदी में बड़ी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2016 7:31PM | Updated Date: Oct 5 2016 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की अटकलों के बीच विदेशों में कमजोरी के रुख से यहां भी कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 730 रुपए गिरकर 30,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।

चांदी भी 1,750 रुपए की गिरावट के साथ 44,000 रुपए के स्तर से नीचे 43,250 रुपए प्रति किग्रा रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों का अनुमान है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के बीच फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दर में वृद्धि कर सकता है, जिससे डॉलर मजबूत होता चला गया और बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित हुई। इस बीच वैश्विक बाजार में जून के बाद पहली बार सोना 1,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे चला गया और इसके कारण स्थानीय कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोना 3.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,268.40 डालर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी 5.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.78 डॉलर प्रति औंस रह गई। राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 730. 730 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30,520 रुपए और 30,370 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया. यह 18 जुलाई के बाद का न्यूनतम स्तर है. कल इस बहुमूल्य धातु की कीमत में 50 रुपए की तेजी आई थी।
 
गिन्नी का भाव भी 150 रुपए की गिरावट के साथ 24,350 रुपए प्रति आठ ग्राम रह गया1 सोने की ही तरह चांदी तैयार का भाव भी 1,750 रुपए की गिरावट के साथ 43,250 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी भी 1,975 रुपए की भारी गिरावट दर्शाता 43,060 रुपए किलो पर बंद हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »