29 Mar 2024, 15:46:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी रहेगी: विश्वबैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2016 12:22PM | Updated Date: Oct 4 2016 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। विश्वबैंक ने दक्षिण एशिया को वैश्विक वृद्धि का प्रमुख केंद्र बताया और कहा कि भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर मजबूत रहेगी और 2016 में इसके 7.6 प्रतिशत तथा 2017 में 7.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
  
‘साउथ एशिया इकोनामिक फोकस’ पर कल जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में विश्वबैंक ने कहा, कृषि क्षेत्र में तेजी की उम्मीद, वेतन वृद्धि से खपत में बढ़ोतरी, निर्यात से सकारात्मक योगदान तथा निजी निवेश में सुधार की उम्मीद से भारत में जीडीपी वृद्धि 2016 में 7.6 प्रतिशत तथा 2017 में 7.7 प्रतिशत रहेगी। 

दो साल पर जारी होने वाली रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि भारत के समक्ष वृद्धि के साथ गरीबी में तेजी से कमी लाने, समावेशी विकास को बढ़ावा तथा स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा में सुधार एवं महिलाओं-पुरूषों में असमानता को दूर करने की चुनौती भी है।   

रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया वैश्विक वृद्धि के लिहाज से प्रमुख केंद्र बना हुआ है और इसने चीन में नरमी, विकसित देशों में प्रोत्साहन नीति को लेकर अनिश्चितता तथा धन प्रेषण की गति धीमी होने जैसे वैश्विक प्रतिकूल हालात के बीच भी अपनी मजबूती को दिखाया है।
   
मुख्य चुनौती घरेलू स्तर पर बनी हुई है जिसमें नीतियों में अनिश्चितता के साथ राजकोषीय तथा वित्तीय स्थिति का नाजुक होना शामिल हैं।
   
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में मध्यम अवधि में आर्थिक गतिविधियों में धीरे-धीरे तेजी आने का अनुमान है और 2017 में जीडीपी वृद्धि 5.0 प्रतिशत तथा 2018 में 5.4 प्रतिशत रहेगी। वर्ष 2016 में इसके साधन लागत पर 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है (बाजार मूल्य पर 5.7 प्रतिशत)।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »