29 Mar 2024, 15:53:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डिस्प्ले पैनल के दाम बढ़े, महंगे होंगे टीवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2016 2:26PM | Updated Date: Oct 2 2016 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टेलीविजन के दामों में वृद्धि के आसार हैं। बड़े विनिर्माता पैनल के दाम में वृद्धि को ग्राहकों पर हस्तांतरित करने के लिए कीमतों में 20 प्रतिशत तक वृद्धि पर विचार कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर मांग एवं आपूर्ति में अंतर के कारण कीमत वृद्धि की संभावना बनी है।
  
पैनल के दाम में 35 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसका कारण चीनी विनिर्माताओं द्वारा दाम में वृद्धि है जबकि अन्य दक्षिण कोरिया तथा ताइवान के आपूर्तिकर्ताओं ने टेलीविजन सेट के लिए छोटे स्क्रीन का विनिर्माण बंद कर दिया है। इसको देखते हुए पैनासोनिक पहले ही अपने सेट के दाम बढ़ा चुकी है, वहीं वीडियोकॉन, एलजी और सोनी स्थिति पर नजर रख रही हैं।
   
पैनासोनिक इंडिया के प्रमुख (बिक्री और सेवा) अजय सेठ ने कहा, डिस्प्ले पैनल की कम आपूर्ति के कारण हमने कीमत समीक्षा की है और हम पैनासोनिक टेलीविजन सेट की कीमत 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाएंगे। यह वृद्धि सभी स्क्रीन आकार पर लागू होगी।    

उन्होंने आगे कहा, हमारा अनुमान है कि भारतीय ग्राहक बड़े स्क्रीन को पसंद करेंगे क्योंकि मौजूदा कीमत वृद्धि के बाद 32 इंच और 40 इंची के दाम में अंतर 4,000 रुपए रह जाएगा जो पहले 6,000 रुपए था। वीडियोकॉन के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सीएम सिंह ने कहा कि कीमत में सर्वाधिक वृद्धि 32 इंच के पैनल में हुई है। उसके बाद 40 इंच का स्थान है।
   
उन्होंने कहा, वास्तव में अक्तूबर में कमी और गहरा सकती है और पैनल के दाम में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।  इसके कारणों के बारे में उन्होंने कहा, छोटे स्क्रीन के लिये पैनल की आपूर्ति को लेकर कुछ ही कंपनियां हैं, कई कंपनियां छोटे स्क्रीन खंड से बाहर हो रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »