23 Apr 2024, 17:45:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आईडीएस काउंटर 30 सितंबर को मध्यरात्रि तक खुलेेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2016 11:51AM | Updated Date: Sep 27 2016 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने प्रधान आयकर आयुक्तों को 30 सितंबर को काउंटर मध्यरात्रि तक खोलने का निर्देश दिया हैै जिससे घरेलू आय घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत लोगों को बेहिसाबी धन के बारे में घोषणा करने की सुविधा हो। चार महीने की घरेलू कालाधन अनुपालन खिड़की 30 सितंबर को बंद हो रही है।

आईडीएस के तहत बेहिसाबी संपत्ति की घोषणा कर लोग अभियोजन से बच सकते हैं और पाक साफ होकर निकल सकते हैं। इस बारे में घोषणा आॅनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा इसे व्यक्तिगत रूप से निश्चित फार्म भरकर जमा कराया जा सकता है। सीबीडीटी ने कहा कि आईडीएस-2016 के तहत घोषणा लेने के लिए काउंटर 30 सितंबर को मध्यरात्रि 12 बजे तक खुले रहेंगे। बेहिसाबी संपत्ति की घोषणा करने वाले व्यक्तियों को 45 प्रतिशत कर और जुर्माना देना होगा। इसका भुगतान तीन किस्तों में सितंबर, 2017 तक किया जा सकता है। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »