25 Apr 2024, 05:09:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नेस्ले ने दिया मैगी, नेस्कैफे, किटकैट को दिया नया रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 3:10PM | Updated Date: Sep 26 2016 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बालिका शिक्षा को समर्थन देने के लिए नेस्ले इंडिया ने एक गैर सरकारी संगठन नन्हीं कली के साथ साझेदारी की है और इसके तहत उसने अपने मैगी, नेस्कैफे और किटकैट ब्रांड को नया स्वरूप दिया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर लोगों के बीच जागरूकता

फैलाने के प्रयास के तहत नेस्ले अपने उत्पादों के 10 करोड़ पैकों का रूप बदलेगी और यह सितंबर अंत तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। नन्हीं कली परियोजना का प्रबंधन संयुक्त रूप से के.सी. महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट और नांदी फाउंडेशन करते हैं। यह कई दशकों से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »