19 Apr 2024, 05:57:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरीः रेल कर्मियों को मिलेगा 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 8:04PM | Updated Date: Sep 25 2016 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिपावली-दशहरा से पहले रेल कर्मियों को इस साल भी 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिल सकता है। वित्तीय संकट के बावजूद इस साल भी रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस दिए जाने की तैयारी है। इससे पिछले चार साल भी रेलकर्मियों को इतना ही बोनस मिला था।
   
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के महासचिव एम राघवैया ने कहा, हमने इस साल रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन की उत्पादकता संबद्ध बोनस की मांग की है। सरकार इसकी घोषणा अगले हफ्ते कर सकती है।

दशहरा से पहले रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को हर साल उत्पादकता से संबंधित बोनस दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 78 दिन के वेतन का मतलब प्रत्येक कर्मचारी को 18,000 रुपए के बोनस का भुगतान है।
   
माल ढुलाई में कमी तथा छोटी दूरी की ट्रेनों में रेल यात्रियों की संख्या में कमी की वजह से रेलवे आमदनी में करीब 10,000 करोड़ रुपए की कमी का सामना कर रही है। बोनस की घोषणा से रेलवे पर करीब 2,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »