19 Apr 2024, 16:52:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यूपी में 1,500 करोड़ रू की एक्सप्रेसवे परियोजना शुरू करेगी सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2016 10:07AM | Updated Date: Sep 16 2016 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर से लखनउ के बीच 1,500 करोड़ रूपए की एक्सप्रेसवे परियोजना जल्द शुरू की जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। गडकरी ने कहा कि यह परियोजना राज्य में दो लाख करोड़ रूपए की राजमार्ग परियोजनओं का हिस्सा है।
 
मंत्री ने कहा कि कानपुर से लखनऊ के बीच एक्सप्रेसवे के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1,500 करोड़ रूपए है।
 
गडकरी ने कहा कि एक बार यह परियोजना पूरी होने के बाद कानपुर से लखनऊ जाने में सिर्फ 35 से 40 मिनट लगेंगे। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में भारी सड़क नेटवर्क बिछाया जाएगा और सरकार ने कम से कम दो लाख करोड़ रूपए की परियोजनाओं की योजना बनाई है जिसमें से 70,000 करोड़ रूपए की परियोजनाओं पर पहले से काम चल रहा है।
 
गडकरी ने पिछले महीने तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। ये हैं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56 पर 806 करोड़ रूपए की वाराणसी-जौनपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर वाराणसी-आजमगढ़ की 785 करोड़ रूपए की परियोजना और राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर वाराणसी गाजीपुर मार्ग परियोजना। गडकरी ने कहा कि वाराणसी-गाजीपुर परियोजना पर 868 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। ये राजमार्ग जून, 2018 तक पूरे होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »