25 Apr 2024, 01:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2016 10:02AM | Updated Date: Sep 16 2016 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो गई। एयर इंडिया की उड़ान शारजाह से यहां पहुंची और उड़ान भरी।
 
इस बीच हरियाणा सरकार ने पंजाब सरकार द्वारा इस हवाई अड्डे को ‘मोहाली’ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बताए जाने के दावों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले इस हवाई अड्डे का औपचारिक उद्घाटन किया था।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ‘मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने को बड़ी घटना करार दिया। एयर इंडिया की लौटती उड़ान में पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल भी दुबई गया है।
 
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयपोर्ट को विज्ञापनों में मोहाली इंटरनेशनल एयपोर्ट लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। खट्टर ने इस बारे में बादल को पत्र लिखा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »