23 Apr 2024, 23:41:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भट्टाचार्य, कोचर अमेरिका से बाहर की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2016 11:08AM | Updated Date: Sep 13 2016 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। भारत की शीर्ष महिला बैंकर- एसबीआई प्रमुख अरंधती भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की मुख्य कार्यकारी शिखा शर्मा- अमेरिका से बाहर विश्व की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हैं। यह बात फार्च्यून द्वारा जारी एक सूची में कही गई जिसमें शीर्ष स्थान बैंकों सैंटेंडर की प्रमुख ऐना बोटीन को मिला है।
   
फार्च्यून की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 शीर्ष शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 60 वर्षीय भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर जबकि कोचर पांचवें और शर्मा 19वें स्थान पर हैं। इस सूची में अमेरिका से बाहर की महिलाओं को शामिल किया गया है।
   
बाजार मूल्य के लिहाज से यूरो क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, बैंकों सेंटेंडर की समूह कार्यकारी अध्यक्ष, बोटीन ने ऐसे वक्त में एक बार फिर से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है जबकि हर जगह आर्थिक और राजनीतिक उतार-चढ़ाव का माहौल है। 2016 की सूची में 19 देशों को शामिल किया गया है।
   
फार्च्यून ने कहा, भट्टाचार्य का दर्जा भारत के सबसे बड़े बैंक के प्रमुख के तौर पर तीन साल के कार्यकाल के दौरान बढ़ा। एसबीआई की अध्यक्ष भट्टाचार्य जिनके बारे में माना जा रहा था कि वह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर रघुराम राजन की जगह ले सकती हैं, ने बैंकों के एनपीए के साथ संघर्ष के बीच अपना उच्च स्थान बरकरार रखा है।
   
उन्होंने मई में एसबीआई के छह अन्य समूहों के साथ विलय योजना में प्रमुख भूमिका निभाई जो पूरी हुई तो यह एशिया का सबसे बड़ा बैंक बना जाएगा। फार्च्यून ने कहा, हालांकि एसबीआई प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल अक्तूबर में खत्म हो रहा है लेकिन उम्मीद है कि सरकार उन्हें सेवा विस्तार देगी।




 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »