26 Apr 2024, 04:15:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फेस्टिव सीजन में 10000 लोगों को नौकरी देगा फ्लिपकार्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2016 2:36PM | Updated Date: Sep 12 2016 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इकामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट त्योहारी सीजन से पहले अपनी डिलीवरी व लाजिस्टिक्स सेवाओं को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए 10,000 से अधिक अस्थायी कर्मचारी रखेगी।

उल्लेखनीय है कि आनलाइन खुदरा या इकामर्स कंपनियां आगामी त्योहारी सीजन में अपनी बिकÑी बढाने के लिए विभिन्न पेशकश शुरू करने की तैयारी में हैं।

फ्लिपकार्ट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नितिन सेठ ने कहा,‘त्योहारी सीजन आने के साथ ही हमें उम्मीद है कि साल सेल अधिक अच्छी व बेहतर होगी।’
 
उन्होंने कहा,‘ आपूर्ति के वैकल्पिक माडल की नई क्षमताओं कसोथ साथ हम देश भर में डिलीवरी व लाजिस्टिक्स सेवाओं को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए 10,000 से अधिक अस्थायी भर्तियां करने की सोच रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ये भर्तियां त्योहारी सीजन में भारी मांग की अपेक्षा को ध्यान में रखते हुए की जाएंगी।
 
उल्लेखनीय है कि प्रतिद्वंद्वी स्नैपडील ने भी 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच 10000 अस्थाई नौकरियां देने की उम्मी जताई है। सेठ ने फ्लिपकार्ट से 800 लोगों की छंटनी संबंधी रपटों को खारिज कर दिया और कहा कि ‘ये सब गलत व आधारहीन है।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »