26 Apr 2024, 00:58:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पदमसी की पेंटिंग रिकार्ड 19 करोड़ रूपए में बिकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2016 4:41PM | Updated Date: Sep 9 2016 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अकबर पद्मसी की पेटिंग ‘ग्रीक लैंडस्केप’ यहां सैफरनआर्ट द्वारा आयोजित नीलामी में रिकार्ड 19.19 करोड़ रूपए में बिकी। इस तरह किसी नीलामी में बिकने वाली यह पद्मसी की अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है। सैफरनआर्ट के सीईओ और नीलामीकर्ता ह्यूगो वेइहे ने एक बयान में कहा पद्मसी की ग्रीक लैंडस्केप उम्मीदों से काफी आगे रही।
 
4.3 फुट गुणा 12 फुट की कैनवास वाली इस पेटिंग के 7-9 करोड़ रूपए में बिकने का अनुमान लगाया गया था जो दोगुने से भी अधिक में बिकी। उन्होंने कहा इस पेंटिंग की बिक्री ने सूथबे द्वारा 2011 में ‘रीक्लाइनिंग न्यूड (1960)’ की बिक्री से बनाया गया 9.3 करोड़ रूपए का रिकार्ड तोड़ दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »