20 Apr 2024, 04:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गैजेट एक्सपो का आयोजन पांच अक्टूबर से बेंगलुरू में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2016 10:50AM | Updated Date: Sep 7 2016 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। इंडिया गैजेट एक्सपो-2016 का आयोजन पांच अक्तूबर से बेंगलुरू में होगा। इस आयोजन को देश की सबसे बड़ी उपभोक्ता तकनीक प्रदर्शनी माना जाता है। आयोजकों ने  बताया कि तीन दिन की इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उपभोक्ता तकनीक में नवीनतम नवोन्मेष को प्रदर्शित करना है। इसी के साथ डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्मार्ट सिटी और स्टार्टअप से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी इस दौरान होगी।
 
इस प्रदर्शनी में ओप्पो, इंटेक्स, क्रिएटिव, एप्सन और अन्य कंपनियां भागीदारी करेंगी और साथ ही अपने कुछ नए ब्रांड की भी पेशकश करेगी। सरकार और इस उद्योग क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों के शामिल होने का भी आयोजकों का दावा है।  इस प्रदर्शनी के संस्थापक संजीव कुमार ने कहा कि भारत में उपभोक्ता तकनीक की मांग में इजाफा हुआ है। मेट्रो शहरों के अलावा गैर-मेट्रो, टियर-दो और टियर-तीन शहरों में भी यह मांग बढ़ी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »