25 Apr 2024, 17:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अहलूवालिया कान्ट्रैक्ट्स को 244.13 करोड़ का मिला आर्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2016 12:05PM | Updated Date: Sep 6 2016 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अहलूवालिया कान्ट्रैक्ट्स (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि उसे चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीच्यूट के लिए कोलकाता में एक अस्पताल के निर्माण के लिए 244.13 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है।
   
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, अहलूवालिया कान्ट्रैक्ट्स को चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीच्यूट में एक अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 244.13 करोड़ रुपए का अनुबंध मिला है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी को अब तक कुल 1,209.59 करोड़ रुपए के आर्डर मिले हैं। अहलूवालिया कांट्रैक्ट्स का शेयर बीएसई में 11.15 प्रतिशत चढ़कर 330.35 रुपए पर चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »