24 Apr 2024, 06:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2016 10:29AM | Updated Date: Sep 6 2016 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रुपया मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 31 पैसे चढ़कर 66.51 पर चल रहा था। ऐसा विदेशी कोषों का प्रवाह बरकरार रहने के बीच निर्यातकों और बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली के मद्देनजर हुआ।
   
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में नरमी से भी रुपए को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा बाजार सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद था।
   
शुक्रवार को रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 66.82 पर बंद हुआ था। इस बीच बंबई शेयर बाजार मंगलवार के शुरुआती कारोबार में 248.75 अंक या 0.87 प्रतिशत चढ़कर 28,780.86 पर चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »