20 Apr 2024, 19:50:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ईडी ने कसा माल्‍या पर शिकंजा, जब्त की 6630 करोड़ की संपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2016 3:25PM | Updated Date: Sep 3 2016 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बैंकों के कर्ज नहीं लौटाने के मामले में विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिग के मामले में मुंबई, बेंगलुरु और देश के दूसरे शहरों में माल्या की 6630 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया है। कुर्क करने के बाद ईडी की योजना इन संपत्तियों की नीलामी नए सिरे से करने की है। 
 
इसमें माल्या का एक मॉल, फार्महाउस और माल्या के मालिकाना हक वाले शेयर शामिल हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, वे मुंबई और बेंगलुरु समेत देश के कई शहरों में हैं।
 
ईडी की कोशिश कर्ज की रकम को दूसरी कंपनियों में निवेश का पता लगाकर उन्हें जब्त करने की होगी। ईडी को मनी लॉन्ड्रिग रोकथाम कानून के तहत आरोपी की संपत्ति जब्त करने का अधिकार है। बैंकों का कर्ज न लौटाने और ईडी के समन के बावजूद पेश न होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। 
 
बता दें कि माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। मार्च में भारत छोड़ने के बाद माल्या लंदन में वक्त बिता रहे हैं। सरकार ने कार्रवाई करते हुए उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »