16 Apr 2024, 21:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 2 रूपए महंगा, एटीएफ सस्ता हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2016 3:47PM | Updated Date: Sep 1 2016 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम गुरूवार दो रूपए बढ़ा दिया गया। जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर कीमतों में यह तीसरी वृद्धि हैं। वहीं विमान ईंधन एटीएफ कीमतों में 3.8 प्रतिशत कमी की गई है।
 
दिल्ली में अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसाई गैस सिलेंडर का दाम 425.06 रूपए होगा, जो अभी तक 423.09 रूपए है। जुलाई से यह सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में तीसरी वृद्धि है। उस समय सरकार ने हर महीने सब्सिडी में कुछ कमी करने का फैसला किया था।
 
इससे पहले 16 अगस्त को एलपीजी का दाम 1.93 रूपए प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया था। इससे पहले एक जुलाई में इसकी कीमतों में 1.98 रूपए की वृद्धि की गई थी।
 
सरकार ने हाल में डीजल की तरह एलपीजी व मिट्टी के तेल पर सब्सिडी में कमी लाने का फैसला किया है। पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने नवंबर, 2014 को डीजल कीमतों को नियमनमुक्त किया था और सब्सिडी में कमी के लिए इसकी कीमतों में हर महीने 50 पैसे लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया था।
 
एलपीजी कीमतों में हर महीने करीब दो रूपए वृद्धि का मकसद भी सब्सिडी को कम करना है। केरोसिन के मामले में सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को इसकी कीमतों में हर महीने 25 पैसे लीटर की वृद्धि करने की अनुमति दी है। यह वृद्धि दस महीने तक की जानी है। केरोसिन कीमतों में आज तीसरी वृद्धि की गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »