20 Apr 2024, 07:45:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पाक का विदेशी कर्ज बढ़कर 74,000 अरब रूपए पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2016 12:54PM | Updated Date: Aug 30 2016 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान का विदेशी कर्ज और देनदारियों का आंकड़ा अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में देश का विदेशी कर्ज 74,000 अरब रूपए पर पहुंच गया है। स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान के अनुसार पिछले चार साल में देश के विदेशी कर्ज में 11,150 अरब रूपए का इजाफा हुआ है।

जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई, 2013 में पाकिस्तान का विदेशी कर्ज 61.9 अरब डॉलर पर था। जुलाई, 2014 में यह बढ़कर 63.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह एक साल में उसके विदेशी रिण में 1.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जुलाई, 2015 में पाकिस्तान के विदेशी रिण का आकार 1.7 अरब डालर और बढ़कर 65.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं जुलाई, 2016 में यह 7.9 अरब डॉलर के इजाफे से अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »