29 Mar 2024, 16:05:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, किम भी दावेदारों में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2016 3:51PM | Updated Date: Aug 24 2016 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। विश्व बैंक के नये अध्यक्ष के लिए चयन प्रक्रिया की शुरूआत कर दी गई है। विश्व बैंक के मौजूदा प्रमुख जिम यांग किम दूसरे कार्यकाल के लिए दावेदारों में शामिल होंगे। विश्व बैंक ने यह जानकारी दी है। बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने इस मामले में खुली, पारदर्शी, पात्रता आधारित चयन प्रक्रिया को समर्थन दिया है। इसमें सभी सदस्य देशों के लिरू नामांकन खुला रहेगा।

किम का पांच साल का कार्यकाल 30 जून 2017 को समाप्त हो रहा है। अब तक अमेरिका जो कि इसका सबसे बड़ा शेयरधारक है वही हमेशा इसके अध्यक्ष की नियुक्ति करता रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख का चयन  यूरोप से किया जाता है। विश्व बैंक के कर्मचारियों की स्टाफ एसोसियेसन ने 8 अगस्त को जारी खुले पत्र में कहा है कि यह परंपरा पारदर्शिता, विविधता और पात्रता आधारित चयन प्रक्रिया के सिद्धांत के समक्ष हल्की पड़ती है।

इस प्रक्रिया के तहत विश्व बैंक की अध्यक्षता हमेशा ही किसी अमेरिकी व्यक्ति को मिलती रही है। कार्यकारी बोर्ड का कहना है कि किम का चयन 2012 में इसी नए सिद्धांत के तहत किया गया जिसमें कि खुले और पारदर्शी तरीके से चयन पर जोर दिया गया है। नये अध्यक्ष का चुनाव भी इसी सिद्धांत के तहत होना चाहिए। नई प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में किम पहले अमेरिकी उम्मीदवार रहे जिन्हें विश्व बैंक अध्यक्ष पद के लिए नाइजीरिया के वित्त मंत्री नोग्जी ओकोंजो-ल्वीला के समक्ष प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। विश्व बैंक अध्यक्ष पद के लिए ताजा चयन प्रक्रिया गुरवार मध्यरात्रि से शुरू हो गई है और इसमें नामांकन के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »