24 Apr 2024, 13:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दान के लिए जुकरबर्ग ने 637 करोड़ के शेयर बेचेसैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2016 12:47PM | Updated Date: Aug 21 2016 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रांसिस्को। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिंसिला चान ने अपना वादा निभाते कंपनी के 9.5 करोड़ डॉलर यानि लगभग 637 करोड़ रूपए कीमत के शेयर परोपकार के लिए बेच दिए हैं। पत्रिका ‘फोर्ब्स’ लारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक चान जुकरबर्ग फाउंडेशन तथा सीजेडआई होल्डिंग्स एलएलसी ने अमेरिकी शेयर बाजार को यह जानकारी दी है

कि उन्होंने 9.5 करोड़ डॉलर की कीमत के करीब 767,905 शेयरों को बेच दिया है। अमेरिकी रेग्युलेटरी एजेंसी को दायर किए गए ब्योरे में कहा गया कि टैक्स देने के बाद इन शेयरों से कुल 8.5 करोड़ डॉलर यानि लगभग 570 करोड़ रूपए जुटाए गए हैं। इस रकम को चैरिटी में दिया जाएगा। पिछले साल बेटी मैक्सिमा के जन्म के बाद जुकरबर्ग दंपति ने ‘चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव’ नामक फाउंडेशन बनाया था,

जिसका उद्देश्य शिक्षा, बीमारियों के नियंत्रण और समुदायों के विकास के लिए काम करना है। इस मौके पर जुकरबर्ग दंपति ने अपने 99 फीसदी शेयरों को दान करने की घोषणा की थी, जिसकी रकम का उपयोग मानव क्षमता में उन्नति करने तथा बाल समानता को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »