26 Apr 2024, 03:12:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

माल्या नई मुश्किल में: CBI ने धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2016 7:32PM | Updated Date: Aug 13 2016 10:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संकटों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ जांच एजेंसी सीबीआई ने एक नया मामला दर्ज किया हैै जो राष्ट्रीयकृत बैंकों के समूह के बैंकों का कर्ज चुकाने की प्रतिबद्धता पूरी न कर उनके साथ 6,027 करोड़ की धोखाधड़ी के संबंध में है। यह कर्ज उनके नेतृत्व वाली किंगफिशर एयरलाइंस के लिए लिया गया था जो अब बंद हो चुकी है।
   
सीबीआई प्रवक्ता आर. के. गौर ने बताया कि स्टेट बैंक की ओर से मिली शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र संबंधित धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि किंगफिशर एयरलाइंस ने 17 बैंकों के समूह का कर्ज वापस करने का वचन पूरा नहीं कर उन्हें 6,027 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। एयरलाइंस ने ये कर्ज 2005 से 2010 के दौरान लिए थे। 
       
सीबीआई माल्या के खिलाफ उनकी बंद पड़ी एयरलाइन किंगफिशर पर आईडीबीआई बैंक के बकाया रिण के भुगतान में चूक के मामले में एक मामला पहले ही दर्ज किए हुए है। स्टेट बैंक का इस एयरलाइन में 1,600 करोड़ फंसा है। बैंकों ने फरवरी 2013 में किंगफिशर से रिण वापस मांग लिया पर उसके बाद वे यूबी समूह के रेहन में रखे शेयरों को बेच कर 1,100 करोड़ ही निकाल सके।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »