16 Apr 2024, 18:14:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपए में शुरुआती कारोबार के दौरान दो पैसे की मजबूती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2016 10:24AM | Updated Date: Aug 12 2016 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रुपया शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में दो पैसे की मजबूती के साथ 66.83 पर आ गया। ऐसा घरेलू शेयर बाजार में शुरआती तेजी के बीच निर्यातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली के मद्देनजर हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य मुद्राओं के मुकाबले डालर में नरमी से भी रुपए को समर्थन मिला।
  
उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में शुरुआती तेजी से भी रुपए के रुझान को मदद मिली। रुपया गुरुवार को 13 पैसे की गिरावट के साथ 66.85 पर बंद हुआ था। इस बीच बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 184.26 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़कर 28,043.86 पर चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »