26 Apr 2024, 01:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश भर में 150 से अधिक नियुक्तियां करेगी राइज इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2016 5:25PM | Updated Date: Aug 2 2016 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रणनीतिक निवेश फर्म राइज इंडिया ने अपने परिचालन के विस्तार के लिए देश भर में 150 से अधिक नई नियुक्तियां करने की घोषणा की है। ये नियुक्तियां अगले तीन महीने में की जाएंगी। राइज इंडिया देश में कौशल विकास व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली रणनीतिक निवेश फर्म है।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि उक्त नियुक्तियां व्यापार विकास प्रबंधक व परिचालन कार्यकारी से लेकर विभिन्न पदों के लिए होंगी। कंपनी फिलहाल 10 राज्यों में 85 कौशल विकास केंद्रों तथा 100 स्कूल परिसरों में स्मार्ट क्लास का परिचालन कर रही है और 300 से अधिक कर्मचारी हैं। राइज इंडिया ने जयपुर में अपना सबसे बड़ा ‘केवल महिलाओं के लिए’ आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »