25 Apr 2024, 10:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्‍ली-मुंबई ट्रायल में तीन घंटेे देरी से मुंबई पहुंची टैल्‍गो ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2016 9:29AM | Updated Date: Aug 2 2016 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्पेन में बनी उच्च गति वाली ट्रेन टेल्गो ने अपने परीक्षण का तीसरा और अंतिम चरण आज पूरा कर लिया। यह ट्रेन नई दिल्ली से मंबई के बीच चली। तय समय सीमा से यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। ट्रेन ने अपना अंतिम परीक्षण कल दिल्ली से सात बजकर 55 मिनट पर शुरू किया था और वह आज तीन घंटे की देरी से 11 बजकर 40 मिनट पर मुंबई पहुंची। पश्चिमी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण रास्ते में देरी हुई।
 
ऐसी उम्मीद थी कि यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन 1,384 किमी की यात्रा 12 घंटे 35 मिनट में पूरी कर लेगी और इसलिए मुंबई पहुंचने का समय आठ बजकर 31 मिनट तय किया गया था। अधिकारी ने कहा, हालांकि ट्रेन को 130 किमी (प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का परिक्षण सफल रहा। टेल्गो ट्रेन की औसत रफ्तार 90-100 किमी होती है और यह अधिकतम 130-135 किमी) प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ सकती है। इस मार्ग की दूरी तय करने में राजधानी एक्सप्रेस को 16 घंटे लगते हैं। दो कार्यकारी श्रेणी, चार कुर्सी यान, एक कैफिटेरिया सहित ट्रेन मे कुल नौ डिब्बे हैं।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »