28 Mar 2024, 17:14:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LPG गैस सिलेंडर 1.93 रुपए महंगा, केरोसिन के दाम भी बढ़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2016 7:52PM | Updated Date: Aug 1 2016 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सब्सिडी पर मिलने वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1.93 रुपए महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में यह दूसरी वृद्धि हुई है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की सब्सिडी को कम करने के लिए अब हर महीने इनके दाम में धीमी वृद्धि कर रही है। साथ ही केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़ाए गए हैं।
  
सब्सिडी युक्त 14.2 किलो का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में अब 423.09 रुपए का मिलेगा। इससे पहले इसका दाम 421.16 रुपए था। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले एक जुलाई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1.98 रुपए बढ़ाया गया था। कंपनियां 10 महीने तक ऐसा कर सकेंगी। दिल्ली में राशन में मिलने वाला केरोसिन अब 15.46 रुपए लीटर मिलेगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »