20 Apr 2024, 10:14:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक महीने में तीसरी बार घटे दाम, पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2016 7:16PM | Updated Date: Jul 31 2016 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक तेल बाजार में नरमी और डालर रपया विनिमय दर में नए संतुलनों के बीच पेट्रोल के दाम में 1.42 रूपए लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.01 रूपए प्रति लीटर की कटौती की गयी है। इस महीने यह तीसरा अवसर है पेट्रोलियम ईंधन के दाम कम किये गये हैं।
   

देश की सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन आॅयल कारपोरेशन ने कहा कि पेट्रोल का दाम आज मध्यरात्रि से 61.09 रूपए लीटर होगा। अभी यह 62.51 रूपए प्रति लीटर है। इस तरह डीजल 52.27 रूपए प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा जो फिलहाल 54.28 रूपए लीटर है।
  

इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 2.25 रूपएलीटर की कटौती की गयी थी। उस दिन डीजल के दाम में 0.42 रूपए लीटर की कमी की गयी थी। उससे पहले, एक जुलाई को पेट्रोल 89 पैसे तथा डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।
   

जुलाई में इन कटौतियों से पहले एक मई से चार बार ईंधन के दाम बढ़ाये गये थे। कुल मिलाकर चार बार में पेट्रोल के दाम 4.52 रूपए लीटर तथा डीजल 7.72 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी।
   

आईओसी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत के मौजूदा स्तर तथा रपया-डालर विनिमय दर को देखते हुए दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »