18 Apr 2024, 10:04:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन ने उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में शुरू की सुपरनेट सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2016 11:59AM | Updated Date: Jul 19 2016 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने अपनी 3जी सेवा का विस्तार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करते हुए वहां पर भी सुपरनेट सेवा शुरू कर दी है।
 
कंपनी ने बताया कि इन क्षेत्रों के अपने 1.14 करोड़ उपभोक्ताओं को बेहतर 3जी सेवा देने के लिए उसने अपने नेटवर्क का सुपरनेट सेवा में उन्नयन किया है।
 
इसके अनुसार अब आगरा, मेरठ, बरेली, देहरादून, गढ़वाल, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, चमोली, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा इत्यादि शहरों और यमुनोत्री राजमार्ग पर इस सेवा का प्रयोग कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »