19 Apr 2024, 19:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमृतसर और दिल्ली के बीच जल्द चलेगी हाई स्पीड ट्रेन : प्रभु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2016 10:43AM | Updated Date: Jul 18 2016 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि स्पेन में निर्मित टाल्गो के सफल परीक्षण के बाद अब अमृतसर और दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन जल्द की चलना शुरू हो सकती है। टाल्गो देश में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन बन गई है जिसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।
 
एक मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास करने के बाद प्रभु ने कहा, हम पहले ही 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले ट्रेन का परीक्षण कर चुके हैं और इसके परिणामों को देखने के बाद अमृतसर को हाई स्पीड ट्रेन से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमृतसर और लुधियान रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »