20 Apr 2024, 06:06:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर इंडिया के विमान से निकला धुंआ, यात्री बाल-बाल बचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2016 5:03PM | Updated Date: Jul 16 2016 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। इंफाल जा रहे एयर इंडिया के विमान के पायलट को एक इंजन से धुंआ निकलने के बारे में समय पर पता चलने पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यह विमान रनवे पर प्रवेश करने जा रहा था। विमान में 130 से अधिक लोग सवार थे। यह घटना दोपहर 12:15 बजे की है जब एयर इंडिया का विमान एआई-713 रनवे पर प्रवेश करने वाला था।
 
विमान के एक इंजन से धुंआ निकलने का पता चलने पर पायलट को उड़ान स्थगित करनी पड़ी। सूत्रों ने कहा कि एयरबस ए319 विमान को एक अलग जगह ले जाया गया जहां एयर इंडिया के इंजीनियरों द्वारा इसका निरीक्षण किया गया। इस विमान में 125 यात्री सवार थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »