18 Apr 2024, 21:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

AAI चेक बाउंस मामला: माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2016 3:21PM | Updated Date: Jul 16 2016 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन्स के प्रमोटर विजय माल्या के परेशानी अब और बढ़ गई है। उपनगर अंधेरी की मेट्रोपोलिटन अदालत ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) द्वारा दर्ज चेक बाउंस के एक मामले में माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। 7 मई को मेजिस्ट्रेट ए एस लाऔलकर ने माल्या को आज के दिन अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था और आदेश का पालन नहीं करने पर गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी दी थी।
 
लेकिन माल्या अदालत में पेश नहीं हुए जिसके चलते उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। अदालत एएआई द्वारा किंगफिशर एयरलाइन के खिलाफ दर्ज कुल 100 करोड़ र. के दो चेक बाउंस होने के मामले की सुनवाई कर रही थी। एएआई ने दो मामले दर्ज करवाए हैं जिसमें अदालत से माल्या को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने की जो स्थायी छूट मिली है उसे रद्द करने की मांग की गई है।
 
बैंकों से लिए कर्ज के 9,000 करोड र. चुकाने में एयरलाइन के नाकाम रहने की खबर जब फैली तो तभी माल्या ने देश छोड़ दिया। एएआई ने माल्या के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की भी मांग की है। इससे पहले एएआई की तरफ से अदालत में पेश वकील ने कहा था कि माल्या का पासपोर्ट रद्द होने को देखते हुए लगता नहीं है कि अदालत के आदेश के बावजूद उनका वकील अपने मुवक्किल को अदालत में पेश कर पाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »