19 Apr 2024, 13:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI गवर्नर की रेस में पनगढ़िया सबसे आगे, जल्द होगी घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2016 11:43PM | Updated Date: Jul 11 2016 11:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया हो सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को इसके संकेत दिए हैं। नए गवर्नर के नाम का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने के बाद हो सकता है।

बाता दें कि वर्तमान गवर्नर रघुराम राजन का तीन साल का कार्यकाल चार सितंबर को पूरा हो रहा है। राजन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करने के बाद शैक्षणिक क्षेत्र में वापस लौट जाएंगे। उन्होंने दूसरा कार्यकाल स्वीकार नहीं करने की घोषणा की है।

रिजर्व बैंक गवर्नर के पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में 64 वर्षीय पनगढ़िया का नाम आगे चल रहा है। पनगढ़िया जी20 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रमुख वार्ताकार हैं और वह कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीतिक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं। वह विश्व बैंक, आईएमएफ और अंकटाड में भी काम कर चुके हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »