19 Apr 2024, 19:00:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

धीरूभाई अंबानी को उनकी 14वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2016 2:13PM | Updated Date: Jul 6 2016 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वडोदरा। राज्य सभा सदस्य और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष (कार्पोरेट मामले) परिमल नाथवानी ने रिलायंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी को उनकी 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। झारखंड से निर्दलीय सांसद ने मशहूर उद्योगपति को याद करते हुए कहा धीरूभाई कभी किसी को सलाह या मशविरा नहीं देते थे। उनका व्यवहार और काम ही बहुत कुछ सिखाता था।

उनके जीवन ने बहुत कुछ सिखाया। उन्होंने व्यावहारिक ज्ञान दिया जिसका उपयोग दशकों तक किया जा सकता है। धीरूभाई अंबानी का छह जुलाई 2002 में निधन होने के बाद उन्हें मरणोपरांत ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह के जामनगर, वड़ोदरा, अहमदाबाद, दाहेज, मुंबई के दफ्तरों में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर धीरूभाई अंबानी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »