26 Apr 2024, 04:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अच्छी बारिश के संकेत से आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं बेहतर हुईं : जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2016 5:12PM | Updated Date: Jul 4 2016 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को एक ‘उत्तम स्थान’ बताते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि अच्छी बारिश के संकेतों के बाद वृद्धि का परिदृश्य बेहतर हुआ है।
 
वित्त मंत्री ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, इस बार ऐसा लगता है कि बारिश अच्छी रहेगी और भारत बेहतर तरीके से वृद्धि दर्ज कर सकेगा। इसके संकेत मिल रहे हैं। वित्त वर्ष 2015-16 में भारत की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही। जबकि अर्थव्यवस्था में सुस्ती है। साथ ही पिछले दो साल बारिश भी कम हुई।
 
जेटली ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उत्तम स्थान है और बेहतर बारिश के संकेतों के बाद वृद्धि का परिदृश्य भी बढ़ा है। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के असर के बारे में वित्त मंत्री ने कहा, इसका हम पर सबसे कम असर होगा। लोग आशंकित थे कि शेयर बाजार का मुद्रा टूट जाएगी, लेकिन हमने देखा कि इसका असर सिर्फ एक दिन रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »