28 Mar 2024, 23:43:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल के भाव में हुई गिरावट, ये है आज का रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 10:25AM | Updated Date: Jan 16 2020 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट आई है। आज पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की कमी आई तो वहीं डीजल के रेट में 14 पैसे की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.55 रुपए, 78.14 रुपए, 81.14 रुपए और 78.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी बढ़कर क्रमश: 68.92 रुपए, 71.29 रुपए, 72.27 रुपए और 72.83 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

गुरुवार को विदेशी बाजार में डब्ल्यूटीआई (WTI) और ब्रेंट क्रूड में आधा फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है। WTI और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 58 डॉलर प्रति औंस के करीब और 64.50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार हो रहा है। बुधवार को MCX पर कच्चा तेल जनवरी वायदा 29 रुपये की नरमी के साथ 4,109 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के दामअगर आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करना चाहते हैं तो 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। मतलब साफ है कि आप अगर दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »