18 Apr 2024, 05:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

धानुका इनोवेटिव कृषि पुरस्कार से किसान सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 1:05AM | Updated Date: Jan 10 2020 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कृषि रसायन क्षेत्र की कंपनी धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने धानुका इनोवेटिव कृषि पुरस्कार (डीआईएए) के पहले संस्करण में किसानों को सम्मानित किया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी की उपस्थित  में गुरूवार को यहां आयोजित एक सम्मेलन में किसानों को पुरस्कृति किया गया। इस अवसर पर नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने तथा उनका अभ्यास करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में 32 पुरस्कारों से किसान सम्मानित किए गए।
 
कृषि में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ 12 किसानों को इनोवेटिव फार्मर्स अवॉर्ड और एक किसान को फॉर्मर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला इसी तरह से पानी व वर्षा-जल संचय श्रेणी में किसानों व संस्थानों को आठ पुरस्कार दिए गए। केवीके तथा कृषि विश्वविद्यालयों (राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर) को कृषि में बेहतरीन काम करने वाली नवीन तकनीकों के लिए दो पुरस्कार दिए गए। साथ ही व्यापारियों तथा वितरकों को प्रसार सेवा में नयापन लाने के लिए चार पुरस्कार मिले।
 
कृषि के क्षेत्र में उपज तथा आमदनी बढ़ाने एवं एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने के मामले में उम्दा योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा संस्थानों से विभिन्न श्रेणियों में नामांकन मंगाए गए थे। इन किसानों की सफल कहानियों पर एक पुस्तिका भी प्रकाशित हो रही है, ताकि इन सफल उदाहरणों से दूसरे किसान भी सीखें। धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के अध्यक्ष आर जी अग्रवाल ने कहा कि इन पुरस्कारों को नया काम करने वाले किसान समुदाय को सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया है।
 
किसान और खेतिहर समुदाय उपज और आमदनी बढ़ाने के लिए अपने कामकाजी तरीके साझा करें, यही प्रोत्साहित करने की कोशिश है। कई श्रेणियों में कई पुरस्कार हैं, लेकिन किसानों के लिए अधिक पुरस्कार नहीं हैं और उनकी कंपनी ने जल तथा खाद्य सुरक्षा की भविष्य की जरूरत को देखते हुए यह कदम उठाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »