28 Mar 2024, 20:17:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एपीडा के फॉर्मर कनेक्ट पोर्टल पर 800 एफपीओ पंजीकृत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 5:09PM | Updated Date: Jan 5 2020 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने कृषि निर्यात नीति (एईपी) के प्रभावी कार्यान्वयन तथा निर्यातकों के साथ बातचीत करने के लिए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) को एक मंच प्रदान करने को लेकर स्थापित फॉर्मर कनेक्ट पोर्टल पर 800 से अधिक एफपीओ पंजीकृत किए गए हैं। निर्यात को दोगुना करने और किसानों की आय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष कृषि निर्यात नीति की घोषणा की गई थी।
 
इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए एपीडा ने कृषि निर्यात नीति (एईपी) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया है। पिछले वर्ष एपीडा ने कार्य योजना की तैयारी के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की थी, जिसमें उत्पादन क्लस्टर, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स और अनुसंधान एवं विकास और बजट आवश्यकताओं जैसे सभी अनिवार्य घटक शामिल थे।
 
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, तमिलनाडु, असम, पंजाब और कर्नाटक ने राज्य कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया है और अन्य राज्य कार्य योजना को अंतिम रूप देने के विभिन्न चरणों में हैं। कई राज्यों में राज्य स्तरीय निगरानी समितियों का गठन किया गया है। एपीडा के नोडल अधिकारियों द्वारा जालंधर (आलू), जोधपुर (इसबगोल), बनासकांठा (डेयरी उत्पाद), सांगली (अंगूर), सोलापुर (अनार), नागपुर (नारंगी), चित्तूर (आम ), थेनी (केला), सलेम (पोल्ट्री उत्पाद), इंदौर (प्याज) और चिक्काबल्लापुर (गुलाबी प्याज) उत्पाद समूहों के क्लस्टर का दौरा किया गया है।      
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »