29 Mar 2024, 12:31:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार चौथे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतनी हुई कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 12:12PM | Updated Date: Jan 5 2020 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तेल कंपनियों ने रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को इसमें इजाफा किया गया है। वहीं बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में ईरान का शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी मारा गया, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हुआ।
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़ गई है, कोलकाता,मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे।
 
इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.54, 78.13, 81.13 और 78.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़ गई है, मुंबई में 12 पैसे। वहीं चेन्नई में भी डीजल का दाम 11 पैसे बढ़ा है, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 68.51, 70.87, 71.84 और 72.39 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »