29 Mar 2024, 03:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1000 रूपए का नया नोट तेजी से हो रहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2020 10:59AM | Updated Date: Jan 2 2020 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 1000 रूपए के नए नोट की फोटो वायरल हो रही है,जिसे लोग एकदम जोर-शोर से शेयर कर रहे है.कई लोगों द्वारा कहा जा रहा है की RBI द्वारा 1000 रूपये का नया नोट जारी हुआ है,लेकिन अभी इसे पब्लिक के लिए सर्कुलेट नहीं किया गया है.कई लोग ऐसा मां रहे है की किसी ने इसे चोरी से सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है जिसके कारण RBI के घोषणा के पहले ही लोगों को इसकी जानकारी मिल गई है। हालांकि जो तसवीरें वायरल हो रही है उसमें सबसे ऊपर दाई तरफ आर्टिस्टिक इमेजिनेशन लिखा है।
 
इस लिखावट से स्पष्ट होता है की ये वायरल फोटो वास्तविक नहीं बल्कि नकली है,जिसे किसी ने लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए सोशल मीडिया में पोस्ट कर वायरल कर दिया.इसके अलावा इस नोट में कई ऐसे निशान दिखाई दे रहे है जो साबित करते है,की ये नोट भारतीय नोट तो बिल्कुल भी नहीं है बल्कि नकली है। इससे पहले यह भी कहा जा रहा था की RBI 2000 रूपये के नोटों को जल्दी ही बंद करने जा रहा है। लेकिन इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो पाई और ये खबर भी फर्जी साबित हुई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »