29 Mar 2024, 02:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब हवाई सफर होगा महंगा - विमान ईंधन के दाम बढ़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 3:48PM | Updated Date: Jan 1 2020 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नये साल में रेल भाड़ा बढ़ने के बाद हवाई सफर भी महंगा होने की आशंका है क्योंकि विमान ईंधन के दाम ढाई प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत आज से 1,637.25 रुपये यानी 2.61 प्रतिशत बढ़कर 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गयी। यह जून 2019 के बाद का उच्चतम स्तर है। इससे पहले दिसंबर में इसकी कीमत 62,686.51 रुपये प्रति किलोलीटर थी। 
 
तेल विपणन कंपनियां मासिक आधार पर विमान ईंधन के दाम की समीक्षा करती हैं और हर महीने की एक तारीख से नयी कीमत लागू होती है। कोलकाता में विमान ईंधन आज से 1,776 रुपये यानी 2.58 प्रतिशत महंगा होकर 70,588.61 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया। मुंबई में जनवरी महीने के लिए इसका मूल्य 64,529.79 रुपये तय किया गया है और इस प्रकार इसमें 2.73 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। चेन्नई में 2.80 प्रतिशत की कीमत वृद्धि के साथ एक किलोलीटर विमान ईंधन 65,619.95 रुपये का हो गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »