19 Apr 2024, 12:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए साल के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 2:44PM | Updated Date: Jan 1 2020 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। साल के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती माँग उतरने से सोना 100 रुपये लुढ़ककर 40,270 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चाँदी भी 650 रुपये का गोता लगाते हुये 47,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से इसके दाम में गिरावट देखी गयी है। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही।
 
सोना हाजिर 0.20 डॉलर की बढ़त में 1,517 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर चमककर 1,520 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 17.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »